(A) साइकिल गीतों की क्रमानुसार सूची।

पंकज खन्ना
9424810575

      


आज का ब्लॉग पोस्ट: साइकिल संगीत में अब तक लिखे गए सभी ब्लॉगपोस्ट्स के लिंक और हर गीत का थोड़ा सा परिचय इस ब्लॉग पोस्ट में सूची के रूप में नीचे दिया गया है। (इस सूची को प्रति सप्ताह नए साइकिल गीतों के साथ एडिट किया जाएगा।)

साइकिल संगीत के ब्लॉग की ताज़ा सूची।



(2)  गानासावन के नज़ारे हैं। फिल्म : खजांची (1941)गायक: गुलाम हैदर। गायिका: शमशाद बेगम। गीतकार: वली साहब। संगीतकार: गुलाम हैदर। पर्दे पर हैं: रमोला, एसडी नारंग और अन्य कलाकार।

(साइकिल गीत का टाइप: सीटी गीत, पिकनिक गीत।)

(3) गीत : ओ दूधवाली ग्वालानिया। फिल्म: सीधा रास्ता (1947)। गायक/गायिका: जी एम दुर्रानी, 
पारुल घोष और अमर वर्मा। गीतकार: अमर वर्मा। संगीतकार : एस. के. पाल। पर्दे पर: कमला कोटनीस, साहू मोडक और साथी।

(साइकिल गीत का टाइप: मस्ती भरा हास्य गीत, ग्वालन गीत।)

(3A) या (22)  गीतदुनिया हमारे प्यार की यूँ ही जवां रहे। फिल्म: लाहौर (1949)।  गायक: करण दीवान। गायिका: लता। गीतकार: राजिंदर कृष्ण। संगीतकार: श्याम सुंदर। पर्दे पर: करन दीवान और नर्गिस।

(साइकिल गीत का टाइप: बाग बगीचे वाला रोमांटिक गीत।)

(4) गीत : ऐ मुहब्बत उनसे मिलने का बहाना बन गया। फिल्म : बाज़ार (1949) गायक: रफ़ी। गायिका:  लता। गीतकार 📖 : क़मर जलालाबादी।  संगीतकार : श्याम सुंदर और हुस्नलाल भगतराम। पर्दे पर:  निगार सुल्तान और श्याम।

(साइकिल गीत का टाइप: स्टेज पर फिल्माया गया गीत। रोमांटिक गीत।)

(5)  गानामेरे घुंघर वाले बालफिल्म: परदेस (1950) गायिका: लता। गीतकार: शकील बदायूंनी। संगीतकार: गुलाम मोहम्मद। पर्दे पर: कुक्कू, रहमान, करण दीवान और अन्य साथी।

(साइकिल गीत का टाइप: मस्ती भरा नृत्य गीत, सीटी गीत।)

(6) गानाएक दिन लाहौर की ठण्डी सड़क पर । फिल्म: सगाई (1951)। गायिका: शमशाद बेगम। गायक: रफ़ी और चितलकर। गीतकार: राजेंद्र कृष्ण। संगीतकार: सी रामचंद्र। पर्दे पर: याकूब, गोप, रेहाना और साथी। 

(साइकिल गीत का टाइप: स्टेज पर गाया हास्य गीत। Tandem Cycle गीत।)

(7) गीतओ साइकिल वाले बाबू। फिल्म: अजीब लड़की(1952)। गायकजी एम दुर्रानी। गायिका: शमशाद बेगम। गीतकार: शकील बदायुनी। संगीतकारगुलाम मोहम्मद। पर्दे पर कौन है !? श्याम कुमार या रहमान और नसीम बानो या कुक्कू,पता नहीं। क्योंकि इस गीत का सिर्फ ऑडियो उपलब्ध है।

(साइकिल गीत का टाइप: मस्ती भरा गीत। वीडियो उपलब्ध नहीं।)

(8) गीतआया रे आया रे आया रे भाजीवाला (तूफ़ान और दिया) (1956) गायिका: गीता दत्त। गीतकार:भरत व्यास।  संगीतकार: वसंत देसाई। पर्दे पर : बाल कलाकार सतीश व्यास। (राजकमल प्रोडक्शंस की फिल्म।)

(साइकिल गीत का टाइप: थोड़ा मस्ती भरा हास्य गीत, बाल गीत, साइकिल रिक्शा गीत, फेरीवाला गीत। बाल श्रम दिखलाता गीत।)

(9) गीतदेखी-देखी पंछी, देखी ये फुलवारी। (जलदीप) (1956) गायक : स्नेहल भाटकर और साथी। गीतकार :  किदार शर्मा। संगीतकार: स्नेहल भाटकर। निर्माता: बाल चित्र समिति। (Children's Film Society. CFSI)
पर्दे पर: अशोक (किदार शर्मा के पुत्र), प्रीतिबाला उर्फ ज़ेब रहमान और अन्य बाल कलाकार।

(साइकिल गीत का टाइप:  पिकनिक गीत, बाल गीत, बैल गाड़ी गीत। एक ही साइकिल पर हीरो हीरोइन का गीत। )


(10) गीतसांवले सलोने दिन आए बहार के।फिल्म: एक ही रास्ता(1956)। गायक:हेमंत कुमार। गायिका: लता। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी। संगीतकार: हेमंत कुमार। पर्दे पर:  जुड़वां साइकिल पर सवार सुनील दत्त, मीना कुमारी और डेज़ी ईरानी।


(साइकिल गीत का टाइप: सीटी गीत, पिकनिक गीत, पारिवारिक गीत, कार गीत, Tandem Cycle गीत।)


(11) गीतबड़े भैया लाए हैं लंदन से छोरी।फिल्म: एक ही रास्ता(1956)।  गायिका: आशा भोसले। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी। संगीतकार: हेमंत कुमार। 

(साइकिल गीत का टाइप: बाल गीत, बर्थडे गीत, Solo साइकिल गीत।)

(12) गीत: हमको हँसते देख ज़माना जलता हैगाने के बोल: इस लिंक को दबाएं।फिल्म: हम सब चोर हैं (1956)। गायक: रफ़ी और जी एम दुर्रानी। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी, संगीतकार: ओ पी नैयर।पर्दे पर: आई एस जौहर और मजनू।

(साइकिल गीत का टाइप: Tandem Cycle गीत, मस्ती भरा हास्य गीत।)

(13) गीतचले बजाते  सीटी, जीवन की राहों में। फिल्म: ज़माना (1957) गायक: अनिल बिस्वास। गायिका: आशा भोंसले। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: अनिल बिस्वास। पर्दे पर: अमिता (जन्म नाम कमर सुल्ताना) और कमलजीत ( असली नाम शशि रेखी, वहीदा रहमान के पति)। गाने के बोललिंक। फिल्म ज़माना के सभी गानों का लिंक

(साइकिल गीत का टाइप: सीटी गीत, पिकनिक गीत, एक ही साइकिल पर हीरो हीरोइन का गीत। अमिता गीत।)


(14) गानाबचके बलम चल कि रास्ता है मुश्किल। फिल्मजॉनी वॉकर (1957)। गायक:गीता दत्त, रफ़ी: गीतकार: हसरत जयपुरी। संगीतकार: ओ पी नैय्यर। पर्दे पर: जॉनी वॉकर ( बदरुद्दीन जमालुद्दीन क़ाज़ी) और श्यामा (खुर्शीद अख्तर) । गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप: Tandem Cycle गीत, जॉनी वॉकर गीत, हास्य गीत, रोमांटिक गीत।)


(15)  गानाहो लाख मुसीबत रस्ते में। फिल्म: प्यासा (1957)। गायक: रफी। गायिका: गीता दत्त। गीतकार: साहिर  लुधियानवी। संगीतकार : सचिन देव बर्मन। पर्दे पर: गुरुदत्त और माला सिन्हा।  प्यासा फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप: सीटी गीत, पिकनिक गीत,एक ही साइकिल पर हीरो हीरोइन का गीत, रोमांटिक गीत। )


(16) गानाजवानियां ये मस्त मस्त। फिल्म: तुमसा  नहीं  देखा(1957)। गायक: रफी। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी। संगीतकार : ओ पी नैय्यर। पर्दे पर: शम्मी कपूर, अमिता और अन्य साथी कलाकार। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप: पिकनिक गीत, मस्ती भरा रोमांटिक गीत, कार गीत, अमिता गीत। )


(17) गानाआहा बदला ज़माना वाह वाह बदला ज़माना। फिल्म: मिस इंडिया (1957)। गायक: रफ़ी। गीतकार: राजिंदर कृष्ण। संगीतकार: एस डी बर्मन। पर्दे पर: आई एस जौहर: अभिनेता/ पटकथा लेखक/ निर्देशक। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप: पिकनिक गीत, शिक्षक गीत, गणित गीत, भिक्षुक गीत, ट्राइसाइकिल गीत, विकलांग साइकिल गीत। )

(18) गीत:  उनसे रिप्पी टिप्पी हो गई। फिल्म:  आगरा रोड (1957) गायक: रफ़ी। गायिका: गीता दत्त। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: रोशन। पर्दे पर: शकीला, विजय आनंद। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप: सीटी गीत, पिकनिक गीत, कार गीत, योडलिंग गीत।)


(19) गाना:  माना जनाब ने पुकारा नहींफिल्म:  पेइंग गेस्ट (1957)। गायक: किशोर कुमार। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी।  संगीतकार: एस डी बर्मन। पर्दे पर: देव आनंद और नूतन। गाने के बोल।  फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप:  रोमांटिक गीत।)

(20) गाना:  छोड़ दो  आंचल जमाना क्या कहेगा  फिल्म:  पेइंग गेस्ट (1957)।गायक: किशोर कुमार। गायिका: आशा भोंसले। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी।संगीतकार: एस डी बर्मन। पर्दे पर: देव आनंद और नूतन। गाने के बोल।  फिल्म के सभी गाने

(साइकिल गीत का टाइप: रोमांटिक गीत।)

(21) गीतबोल बोल बोल सच सच बोल। फिल्म:  लक्ष्मी(1957)। गायक: रफ़ी। गीतकार: क़मर जलालाबादी।संगीतकारअविनाश व्यास। पर्दे पर: मारुति और अन्य साइकिल सवार। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने। हास्य कलाकार मारुति का वीडियो परिचय। मारुति पर फिल्माया गया एक रेल गीत

(साइकिल गीत का टाइप: सीटी गीत, रॉक एंड रोल गीत, स्टेज पर फिल्माया गया गीत।)

(22)  या (3A)  गीतदुनिया हमारे प्यार की यूँ ही जवां रहे। फिल्म: लाहौर (1949)।  गायक: करण दीवान। गायिका: लता। गीतकार: राजिंदर कृष्ण। संगीतकार: श्याम सुंदर। पर्दे पर: करन दीवान और नर्गिस।

(साइकिल गीत का टाइप: बाग बगीचेवाला रोमांटिक गीत।)

To be continued...



पंकज खन्ना 
9424810575 


-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:

हिन्दी में:

तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)

अंग्रेजी में:

Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।

-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

Popular posts from this blog

(1) साइकिल संगीत: परिचय

(9) देखी पंछी ये फुलवारी।

(3) ओ दूधवाली ग्वालनिया ( सीधा रास्ता 1947)