(E) ब्लॉग में कमेंट्स सेक्शन क्यों नहीं?
पंकज खन्ना
9424810575
(1) अभी तक (25/4/2026) ब्लॉग सिरीज़ 'साइकिल संगीत' के सिर्फ 20% गाने ही हुए हैं। काफी सारे गाने लिखे जाने बाकी हैं। अधिकतर कमेंट्स तारीफ के होते हैं। अधिक ब्लॉग होने के कारण कई बार कमेंट्स ध्यान में नहीं आते हैं और जवाब देने में देरी हो जाती है। 🙏🙏
(2) कुछ कमेंट्स सत्तर अस्सी के दशक के साइकिल गीतों के बारे में होते हैं। कुछ पाठकों को लगता है कि उनके वाले साइकिल गीतों पर कुछ लिखा ही नहीं जा रहा है! इस ब्लॉग के लिए लगभग 120 साइकिल गीत चिन्हित किए जा चुके हैं। लेकिन ये सभी गीत क्रमानुसार ही लिखे जाएंगे। आपके साइकिल गीत का नंबर भी आएगा। धीरे धीरे रे मना!
(3) और एक अहम कारण ये है कि कई बार गायक/ संगीतकार प्रेमी पाठक रफी/किशोर, लता/आशा, लक्ष्मीप्यारे/आर डी बर्मन आदि की तुलना शुरू कर देते हैं। जबकि इन संगीत के ब्लॉग पोस्ट्स ( तवा संगीत, रेल संगीत और साइकिल संगीत) का उद्देश्य गीत-संगीत की सुंदरता को बताना है न कि व्यक्तियों का महिमा मंडन करना। कमेंट्स में पाठकों के चहेते संगीतकार/गायक/गीतकार सर्वोच्च हो जाते हैं और भगवान के द्वारा दिए गए संगीत को दूसरा दर्जा मिलता है।🙏🙏
(4) हमें भी अन्य संगीत प्रेमियों के समान गीत संगीत के कलाकारों के बारे में बातें करना अच्छा लगता है। लेकिन असाधारण कलाकारों की साधारण या मामूली या Trivial बातों को ब्लॉग में या ब्लॉग के कमेंट्स में करना पसंद नहीं है।🙏🙏
(5) संक्षेप में बोला जाए तो व्हाट्सएप और फेसबुक के ज्ञानी ध्यानी विद्वानों की गीत संगीत पर चपर-चपर से बहुत डर लगता है!🙏🙏
(6) उपरोक्त कारणों से कमेंट्स सेक्शन बंद किया हुआ है। लेकिन अस्सी के दशक के गानों को शुरू करने के साथ ही कमेंट्स सेक्शन शुरू कर दिया जाएगा। तब कमेंट्स को मॉडरेट करने के लिए समय भी होगा और सबके लिए पठनीय सामग्री भी होगी।🙏🙏
लेकिन आपके कमेंट्स और सुझाव आप SMS/फोन/ व्हाट्सएप पर कभी भी दे सकते हैं, प्रभु जी।🙏🙏
पंकज खन्ना
9424810575
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-
मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:
हिन्दी में:
तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)
अंग्रेजी में:
Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-