(D) साइकिल संगीत पर पुस्तक क्यों नहीं?
पंकज खन्ना
9424810575
(पारसी मोहल्ला, इंदौर में पैदा हुए मकबूल फिदा हुसैन की बनाई गई पेंटिंग के एक छोटे हिस्सा का फोटोग्राफ, जिसमें साइकिल दिखाई गई है।)
आज का ब्लॉग पोस्ट: (D) साइकिल संगीत पर पुस्तक क्यों नहीं?
इस प्रश्न का सामना सन 2009 से कर रहा हूँ जब पहला ब्लॉग Corruption in Oil Companies शुरू किया था। परिजन और दोस्त बार बार कहते आए हैं कि इस पर किताब जरूर लिखना चाहिए।
बाद में जब CATIIM के स्टूडेंट के लिए 2012-13 में Love Thy Numbers नाम से ब्लॉग शुरू किया तो स्टूडेंट्स ने भी किताब लिखने का सुझाव दिया।
सुझाव तो बहुत अच्छा है लेकिन क्या किताब लिखना वाकई जरूरी है!? ब्लॉग में क्या बुराई है? क्या यह सही है कि अपने किताब लिखने के शौक के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जाए!? हमारे अनुसार तो कतई नहीं!
जब ब्लॉग से किताब का काम और अच्छे से हो जाता है तो पुस्तक प्रकाशित करके क्यों पेपर और जंगल को नुकसान पहुंचाया जाए? और ब्लॉग की पहुंच किताब से कहीं अधिक होती है। ब्लॉग कभी भी दुनिया में सर्च में आ जाता है। कोई साधारण किताब इतनी तेजी से दुनिया में नहीं फैल सकती है जितनी तेजी से ब्लॉग फैल जाता है।
हमारे समाज में पुस्तक लेखन को सफलता के साथ जोड़ा जाता है। सर्वत्र यही सोच व्याप्त है: आप छप गए तो छा जाएंगे! आप अमर हो जाएंगे। भले ही पुस्तक छापने और विमोचन के लिए आपको हजारों रूपये खर्च करने पड़ें और फिर भी पाठक ना मिलें!
हम तो ब्लॉग्स लिखकर ही अति प्रसन्न हैं।ना हम कोई किताब लिखने जा रहे हैं और न ही इन ब्लॉग्स में कभी भी एडवरटाइजिंग की अनुमति देने वाले हैं। आप भविष्य में भी बगैर ऐड के कभी भी इन ब्लॉग्स को पढ़ सकेंगे।
इस बारे में पहले भी रेल संगीत के दौरान ये ब्लॉग पोस्ट लिखा था: रेल संगीत पर पुस्तक क्यों नहीं? वहाँ जो लिखा था वही साइकिल संगीत के लिए भी है।
इसी साल के शुरू में अंग्रेजी में भी ब्लॉग लिखा है: Why no book on Love thy Squares!? इस ब्लॉग में और विस्तार से इस प्रश्न का उत्तर दिया है।
निवेदन है कि आप ऊपर लिखे दोनों ब्लॉग पोस्ट्स जरूर पढ़ें और हमारा तर्क अच्छे से समझें कि अनावश्यक किताबें, पेपर और मैगजींस पर्यावरण के लिए ठीक नहीं हैं। 🙏🙏
पंकज खन्ना
9424810575
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-
मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:
हिन्दी में:
तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)
अंग्रेजी में:
Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-