(39) हम मतवाले नौजवान।
पंकज खन्ना 9424810575 साइकिल संगीत - परिचय । (A) साइकिल गीतों की क्रमानुसार सूची । (B) साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)? (C) साइकिल संगीत क्यों? और हिंदी में ही क्यों? (D) साइकिल संगीत पर पुस्तक क्यों नहीं? (E) ब्लॉग में कमेंट्स सेक्शन क्यों बंद है ? (F) साइकिल गीतों का वर्गीकरण । आज का गाना: (39) हम मतवाले नौजवान । गाना : हम मतवाले नौजवान । फिल्म : शरारत(1959)। गायक : किशोर कुमार। गीतकार : हसरत जयपुरी। संगीतकार : शंकर जयकिशन। पर्दे पर : किशोर कुमार और साथी। गाने के बोल । फिल्म के सभी गाने । "हम मतवाले नौजवान" किशोर कुमार के शुरुआती जोशीले युवा ऊर्जा वाले गीतों में से एक है। खुशकिस्मती से ये साइकिल गीत भी है। ये समाज की संकीर्ण सोच के विरुद्ध एक मस्त, बेबाक ऐलान जैसा लगता है। गीतकार हसरत जयपुरी की लिखी इसकी पहली ही लाइन, "हम मतवाले नौजवान, मंज़िलों के उजाले..." उस दौर के युवाओं के आत्मविश्वास और आशावाद का प्रतीक है। पहले ऐसे नौजवान होते थे जो खुद को मतवाले नौजवान बोलते थे और मानते भी थे। (दुःख होता...