(iii) पिकनिक वाले साइकिल गीत।
पंकज खन्ना 9424810575 साइकिल संगीत - परिचय । (A) साइकिल गीतों की क्रमानुसार सूची । (B) साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)? (C) साइकिल संगीत क्यों? और हिंदी में ही क्यों? (D) साइकिल संगीत पर पुस्तक क्यों नहीं? (E) ब्लॉग में कमेंट्स सेक्शन क्यों बंद है ? (F) साइकिल गीतों का वर्गीकरण । आज का ब्लॉग पोस्ट : (iii) पिकनिक वाले साइकिल गीत। दोस्तों के साथ बचपन से लेकर आज तक बहुत पिकनिक/ पार्टी/ हाईक मनाई हैं। लेकिन जो सबसे यादगार पिकनिक हैं वो साइकिल वाली ही हैं। पहले हम दोस्त साइकिलों पर बर्तन भांडे और राशन लेकर आस पास के पिकनिक स्पॉट्स जैसे पाताल पानी या तिन्छा फॉल आदि स्थानों पर जाया करते थे। वहीं खाना बनाते थे, और खेलते, कूदते, मजे करते थे। कुछ ऐसे: इस फोटो में लड़कियां तो ऐसे ही डाल दी हैं! हम सिर्फ छोरे-छोरे जाते थे! लेकिन सोचते ऐसा ही कुछ थे! अब फिल्मों की पार्टियां, पिकनिक पूरी तरह से बदल गईं हैं। साइकिल अब न तो मनोरंजन का साधन है और न ही आवागमन का। बस अब या तो बहुत गरीब ल...