(25) चोरी चोरी दिल का लगाना बुरी बात है।

पंकज खन्ना
9424810575

       



(अनंत मराठे और अमिता साइकिल रिक्शे पर।)
गाना: चोरी चोरी दिल का लगाना बुरी बात हैफिल्म: बड़ा भाई (1957)। गायक: तलत महमूद। गायिका: आशा भोंसले। गीतकार: प्रेम सक्सेना। संगीतकार: नाशाद। पर्दे पर: अमिता और अनंत मराठे (अनंत कुमार)। गाने के बोलफिल्म के सारे गाने


आज का साइकिल गीत एक बेहद रोमांटिक गीत है जिसे साइकिल रिक्शे पर फिल्माया गया है। विभिन्न कारणों से ये साइकिल गीत हमारे दिल और दिमाग  में बहुत गहराई में बसा हुआ है। आप चाहें तो इस बारे में ये विशेष ब्लॉग पोस्ट भी पढ़ सकते हैं:  साइकिल रिक्शा और रीजेंट सिनेमा नागपुर।

लगभग सभी संगीत प्रेमियों ने ये गाना सुना हुआ है। लेकिन ये वीडियो कम ही लोगों ने देखा होगा। जरूर देखिए!

जब भी इस गाने का जिक्र होता है तो बात सिर्फ तलत महमूद और आशा भोंसले की मधुर गायकी तक ही सीमित रह जाती है। दोनों ने सच में इस गाने को बहुत अच्छे से गाया है। उनकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

लेकिन अन्य कलाकारों ने भी इस गीत को महान बनाने में बहुत योगदान दिया है। जैसे अनंत मराठे और अमिता फिल्म के साइड वाले हीरो और हीरोइन हैं। लेकिन इन्होंने इस गाने में ग़ज़ब ढाया है। आप स्वयं देखिए इनके जलवे और रोमांस इस गाने में।

गीतकार हैं प्रेम सक्सेना जो कम ही जाने पहचाने गए हैं। उन्होंने फिल्म बड़ा भाई (1957) और हथकड़ी (1957) के बेहतरीन गीत लिखे हैं। उनके इस गाने के बोल बहुत सरल और सार्थक हैं। आप स्वयं सुन कर या पढ़कर  समझिए। ऐसे गाने को भुला देना बुरी बात है! चोरी चोरी दिल का लगाना बुरी बात है!

अब बात की जाए संगीतकार नाशाद की। ये नौशाद नहीं हैं। ये भी एक कम जाने पहचाने लेकिन बहुत गुणी संगीतकार हैं। आपको इनके मधुर संगीत की झलक आज के गीत से मिल ही गई है। उनके बारे में और अधिक जानने के लिए यहां क्लिक करें।

नाशाद का अर्थ  होता है दुखी, उदास या गमगीन। और नौशाद का मतलब होता है: खुश, प्रसन्न या आनंदित। आप नाम के अर्थ पर मत जाइए। इस गाने में नाशाद का संगीत बहुत चुलबुला और दिलशाद है। कहने का मतलब है कि ये संगीत दिल को शाद ( प्रसन्न, आनंदित) कर देता है।

विशेष ब्लॉग पोस्ट (साइकिल रिक्शा और रीजेंट सिनेमा नागपुर) में बता ही चुके हैं कि हम इस गाने के, रिक्शा चालक तरुण और अमिता के बड़े वाले फैन क्यों  हैं।

अमिता पर दो साइकिल गीत पहले भी कवर किए जा चुके हैं:

13) गीतचले बजाते  सीटी, जीवन की राहों में। फिल्म: ज़माना (1957) गायक: अनिल बिस्वास। गायिका: आशा भोंसले। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: अनिल बिस्वास। पर्दे पर: अमिता (जन्म नाम कमर सुल्ताना) और कमलजीत ( असली नाम शशि रेखी, वहीदा रहमान के पति)। 

(16) गानाजवानियां ये मस्त मस्त। फिल्म: तुमसा  नहीं  देखा(1957)। गायक: रफी। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी। संगीतकार : ओ पी नैय्यर। पर्दे पर: शम्मी कपूर, अमिता और अन्य साथी कलाकार। 

अगर आप अभी तक अमिता के फैन नहीं हैं तो आज के गाने को देखने और सुनने के बाद शायद आप भी रिक्शा चालक मित्र तरुण के पाले में आ सकते हैं। हम भी वहीं मिलेंगे! 




सन 1999 में ऑटो चालक की जिंदगी पर बनी फिल्म 'सिर्फ तुम' के हिट होने के बाद तमाम ऑटो पर ये लिखा पाया जाता था: सिर्फ तुम

तरुण के साइकिल रिक्शा पर इस गाने के बोल लिखे थे: चोरी चोरी दिल का लगाना।
हमें लगता है कि उस जमाने में और भी बहुत सारी साइकिल रिक्शाओं पर इस गीत को याद किया गया होगा।

एक वक्त था जब भारत में साइकिल रिक्शाओं की संख्या टू व्हीलर और फोर व्हीलर से ज्यादा हुआ करती थी। लेकिन तब भी साइकिल रिक्शा वालों पर  बहुत अधिक गाने नहीं बने। जबकि ये वो लोग हैं जिनके कारण फिल्में हिट होती थीं।

फिल्म वालों ने तो नहीं, लेकिन भारत सरकार ने बहुत देर से ही सही लेकिन साइकिल रिक्शे के महत्व को पहचानकर सन 2017 में ये डाक टिकट जारी किया।



अब साइकिल रिक्शाओं  पर गाने बनाने की संभावना बहुत कम ही हो गई है। ऐसे में आज के इस साइकिल रिक्शे वाले रोमांटिक गीत का महत्व बढ़ जाता है। 

आपको एक एक करके सभी साइकिल रिक्शे वाले गीत क्रमानुसार सुनायेंगे। अगले साइकिल गीत में भी साइकिल रिक्शा है, इसी फिल्म से।

तब तक सुनते-देखते-पढ़ते और समझते रहिए ये अति विशिष्ट साइकिल गीत: चोरी चोरी दिल का लगाना बुरी बात है।


पंकज खन्ना 
9424810575 


-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:

हिन्दी में:

तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)

अंग्रेजी में:

Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।

-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-









Popular posts from this blog

(1) साइकिल संगीत: परिचय

(9) देखी पंछी ये फुलवारी।

(3) ओ दूधवाली ग्वालनिया ( सीधा रास्ता 1947)