(B) साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)।
पंकज खन्ना
9424810575
आज का ब्लॉग पोस्ट: साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)?
ये थोड़ा पेचीदा सवाल है! कौनसे गीत को साइकिल गीत मानें और कौनसे गीत को नहीं। कई गीत पूरे समय तक साइकिल चलाते हीरो और हीरोइन पर ही फिल्माए जाते हैं। कुछ गीत में सिर्फ हीरो ही साइकिल चलाता है। कुछ में साइकिल का जिक्र होता है लेकिन साइकिल दिखती भी नहीं है। और कुछ गीतों में तो साइकिल सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही दिखाई देती है।
इन सभी बातों को ध्यान में रखकर इस ब्लॉग सीरीज के लिए ये नियम निर्धारित किए गए हैं:
(1) सबसे बड़ी कंडीशन ये है कि गाना जरूर होना चाहिए। अगर किसी फिल्म में कोई साइक्लिंग का सीन है लेकिन गाना नहीं है तो उस सीन के लिए कोई अलग से ब्लॉग पोस्ट नहीं लिखा जाएगा। लेकिन किसी संदर्भ में ऐसे सीन का ब्लॉग में जिक्र जरूर हो सकता है। बस अलग से साइकिल गीत के रूप में ब्लॉग पोस्ट नहीं होगी।
(2) अगर किसी गीत में हीरो और/या हीरोइन या अन्य फिल्मी कलाकार साइकिल के साथ कुछ सेकंड के लिए भी दिखाई देंगे तब भी इसे साइकिल गीत ही माना जाएगा।
(3) अगर किसी गीत में किसी विशेष कारण से साइकिल पर फोकस किया जाता है और इसे अच्छे से दिखाया भी जाता है, तो इसे भी साइकिल गीत माना जाएगा।
(4) साइकिल कैसी भी हो सकती है। Bicycle या Tricycle. छोटी साइकिल या बड़ी साइकिल। खिलौना साइकिल या दूधवाले की साइकिल। Tandem Cycle या साइकिल रिक्शा। इन पर आधारित गाना है तो वो साइकिल गीत ही कहलाएगा।
(5) अगर किसी गाने में साइकिल का ही महिमामंडन होता है और साइकिल नहीं भी दिखाई जाती है तो भी इसे साइकिल गीत ही माना जाएगा।
(6) कभी किसी कारण से किसी गाने में अकारण ही कोई साइकिल दिखाई दे जाए और ये साइकिल गाने से संबंधित ना हो, तो ऐसे गीतों को साइकिल गीत नहीं माना जाएगा।
पंकज खन्ना
9424810575
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-
मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:
हिन्दी में:
तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)
अंग्रेजी में:
Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-