(C) साइकिल संगीत क्यों? और हिंदी में ही क्यों?

आज का ब्लॉग पोस्ट: (C) साइकिल संगीत क्यों? और हिंदी में ही क्यों?

अक्सर परिजन और दोस्त पूछते हैं कि लिखना ही है तो साइकिल संगीत पर ही क्यों!?

साइकिल संगीत  परिचय में बताया था कि साइकिल चलाना और संगीत सुनना हमारे दो पुराने और दिली शौक रहे हैं। इसलिए दोनों शौक मिलाकर साइकिल संगीत पर लिखना तो बनता ही है:)

लेकिन ये सब कुछ स्वयं के आनंद के लिए ही नहीं है। कोशिश ये भी है कि साइकिल गीतों का एक अच्छा सा दस्तावेजीकरण ( Documentation) भी हो जाए। साथ ही, कोशिश और उम्मीद ये भी है कि ये सिरीज़ परिजनों, दोस्तों और आने वाली पीढ़ियों को उतनी ही  पसंद आएंगी जितने हमें लिखने में पसंद आ रही है।

दूसरा प्रश्न ये भी पूछा जाता है कि आप ये सिरीज़ हिंदी में ही क्यों लिख रहे हैं? खास करके जब आप विभिन्न विषयों को अंग्रेज़ी में लिखते रहे हैं।

अब इस बात का क्या उत्तर दें! बातें हिंदी गीतों की करें लेकिन अंग्रेज़ी में! नहीं भाई, नहीं हो पाएगा! 🙏🙏

ये बिल्कुल सही है कि अधिकतर संगीत विशेषज्ञ हिंदी गानों की व्याख्या अंग्रेज़ी में ही करते हैं। लेकिन ये सोच बदलनी तो होगी। 

हमें सभी भाषाएं बहुत पसंद है। अंग्रेजी भी बहुत पसंद है। और अंग्रेजी में बहुत सारे ब्लॉग भी लिखते आ रहे हैं पिछले 16 सालों से। लेकिन साइकिल तो हिंदी में ही चलाएंगे! यहाँ बात भाषा और संस्कृति की जो है।

अगर हम अपनी भाषा और संस्कृति  से ही प्यार नहीं करेंगे तो फिर  हमारी अंग्रेजी में  हिंदी फिल्मी संस्कृति पर लिखी बात में क्या वजन रह जाएगा!?

हिंदी में लिखने से हमें बिल्कुल शर्म नहीं आती। बल्कि गर्व होता है और आनंद भी आता है। संगीत और यांत्रिकी की त्रिवेणी ( तवा संगीतरेल संगीत और साइकल संगीत) हिंदी में ही लिखेंगे भले ही अंग्रेजी प्रेमी इन ब्लॉग को चिंदी कह दें!

वैसे भी आप मानें या ना माने; भविष्य की भाषा हिंदी ही है।


पंकज खन्ना 
9424810575 


-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:

हिन्दी में:

तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)

अंग्रेजी में:

Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।

-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-








Popular posts from this blog

(9) देखी पंछी ये फुलवारी।

(3) ओ दूधवाली ग्वालनिया ( सीधा रास्ता 1947)

(2) सावन के नज़ारे हैं।