(iv) सीटीबाजी (Whistling) वाले साइकिल गीत।
पंकज खन्ना
9424810575
आज का ब्लॉग पोस्ट: (iv) सीटीबाजी (Whistling) वाले साइकिल गीत।
अगर आप हमसे ये पूछेंगे कि साइकिल संगीत की हमारी सबसे प्रिय कैटेगरी कौनसी है; तो निःसंदेह हमारा जवाब होगा: सीटीबाजी (Whistling) वाले साइकिल गीत!
साइकिल चलाने के साथ सीटी बजाना ही सच्चा आनंद है। अभी तक नहीं किया है तो करके देखिये। चिड़ियाएं जंगल में डाल पर बैठकर आत्ममुग्ध और आनंदित हो कर गाना गाती हैं। उन्हें दर्शक, श्रोतागण या ऑडियंस की जरूरत नहीं होती। वो बस गाती जाती हैं और आनंदित रहती हैं। अन्य प्राणियों को पसंद आए या ना आए, हम तो गाएंगे!
साइकिल चलाते हुए सीटी बजाना भी ऐसा ही है। साइकिल चलाइए और सीटी बजाइए खुद के लिए। आनंद ही आनंद!
अब कुछ सिंगर भाई, लोगों को पकड़-पकड़ कर ऑडिटोरियम में इकट्ठा करते हैं, चाय नाश्ता कराते हैं और फिर Karaoke 🎤 पर गाना सुनाने लग जाते हैं। जो इकट्ठे होते हैं, वो सब भी Karaoke सिंगर ही होते हैं!
श्रोता अब कहाँ बचे! स्वयं साइकिल चलाइए, झूमिए, सीटी बजाइए और आनंद लीजिए। ऑडियंस मत ढूंढिए, वो अपना ठाठ, अपना दादरा सुनाना शुरू कर देंगे! आपके कानों से खून रिसने लगेगा!!
सीटी बजाने पर ब्लॉग पोस्ट (13) चले बजाते सीटी, जीवन की राहों में विस्तार से लिखा है। सुझाव है, जरूर पढ़ें।
अभी तक इन सीटी वाले साइकिल गीतों पर ब्लॉगपोस्ट्स लिखे जा चुके हैं:
(2) सावन के नज़ारे हैं। फिल्म : खजांची (1941)।गायक: गुलाम हैदर। गायिका: शमशाद बेगम। गीतकार: वली साहब। संगीतकार: गुलाम हैदर। पर्दे पर हैं: रमोला, एसडी नारंग और अन्य कलाकार।
(5) मेरे घुंघर वाले बाल! फिल्म: परदेस (1950) गायिका: लता। गीतकार: शकील बदायूंनी। संगीतकार: गुलाम मोहम्मद। पर्दे पर: कुक्कू, रहमान, करण दीवान और अन्य साथी।
(13) चले बजाते सीटी, जीवन की राहों में। फिल्म: ज़माना (1957) गायक: अनिल बिस्वास। गायिका: आशा भोंसले। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: अनिल बिस्वास। पर्दे पर: अमिता (जन्म नाम कमर सुल्ताना) और कमलजीत ( असली नाम शशि रेखी, वहीदा रहमान के पति)। गाने के बोल: लिंक। फिल्म ज़माना के सभी गानों का लिंक।
(15) हो लाख मुसीबत रस्ते में। फिल्म: प्यासा (1957)। गायक: रफी। गायिका: गीता दत्त। गीतकार: साहिर लुधियानवी। संगीतकार : सचिन देव बर्मन। पर्दे पर: गुरुदत्त और माला सिन्हा।प्यासा फिल्म के सभी गाने।
(18) उनसे रिप्पी टिप्पी हो गई। फिल्म: आगरा रोड (1957) गायक: रफ़ी। गायिका: गीता दत्त। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: रोशन। पर्दे पर: शकीला, विजय आनंद। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने।
(21) बोल बोल बोल सच सच बोल। फिल्म: लक्ष्मी(1957)। गायक: रफ़ी। गीतकार: क़मर जलालाबादी।संगीतकार: अविनाश व्यास। पर्दे पर: मारुति और अन्य साइकिल सवार। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने। हास्य कलाकार मारुति का वीडियो परिचय। मारुति पर फिल्माया गया एक रेल गीत।
(To be continued...)
पंकज खन्ना
9424810575
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-
मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:
हिन्दी में:
तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)
अंग्रेजी में:
Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।
-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-🚴♂️-🚴♀️-🚴-