(iii) पिकनिक वाले साइकिल गीत।



आज का ब्लॉग पोस्ट: (iii) पिकनिक वाले साइकिल गीत।

दोस्तों के साथ बचपन से लेकर आज तक बहुत पिकनिक/ पार्टी/ हाईक मनाई हैं। लेकिन जो सबसे यादगार पिकनिक हैं वो साइकिल वाली ही हैं।

पहले हम दोस्त साइकिलों पर बर्तन भांडे और राशन लेकर आस पास  के पिकनिक स्पॉट्स जैसे पाताल पानी या तिन्छा फॉल आदि स्थानों पर जाया करते थे। वहीं खाना बनाते थे, और खेलते, कूदते,  मजे करते थे। कुछ ऐसे:


इस फोटो में लड़कियां तो ऐसे ही डाल दी हैं! हम सिर्फ छोरे-छोरे जाते थे! लेकिन सोचते ऐसा ही कुछ थे! 

अब फिल्मों की पार्टियां, पिकनिक पूरी तरह से बदल गईं हैं। साइकिल अब न तो मनोरंजन का साधन है और न ही आवागमन का। बस अब या तो बहुत गरीब लोग साइकिल चलाते हैं या सेहत के बारे में सजग लोग सुबह-सुबह साइकिल चला लेते हैं।

फिल्मों से प्रभावित होकर  पिकनिक/ पार्टियां बहुत ही उच्च स्तर की हो गई हैं। अब शहर में या शहर के आस पास पिकनिक स्पॉट्स नहीं बल्कि रिसोर्ट्स आदि होते हैं। आप को वहां बड़ी बड़ी गाड़ियों में जाना भर होता है। आप को कुछ नहीं करना है। दिमाग भी नहीं लगाना है। जो करना है आयोजकों को करना है। आप उनके बंधक बन कर खूब मजे लें। 

आज लोग इतने आगे बढ़ गए हैं कि उन्हें Black and White फोटो डिप्रेसिंग लगते हैं। जिन्हें ब्लैक एंड व्हाइट फोटो के Chiaroscuro ( धूप-छाँव या प्रकाश-अंधकार का तीव्र विरोधाभास) से कुछ लेना देना नहीं है, उनके लिए ऊपरवाली फोटो में कृत्रिम रंग भर देते हैं। वैसे तो भिया आप इतने रंगीनमिजाज़ हैं कि श्याम श्वेत में भी रंग ढूंढ ही लेंगे!

बहुत हो गई रंगबाजी! अब थोड़ा रुकिए। और पढ़िए, देखिए, सुनिए पुरानी फिल्मों के पिकनिक वाले साइकिल गीत:


(2)  गानासावन के नज़ारे हैं। फिल्म : खजांची (1941)गायक: गुलाम हैदर। गायिका: शमशाद बेगम।
गीतकार: वली साहब। संगीतकार: गुलाम हैदर। पर्दे पर हैं: रमोला, एसडी नारंग और अन्य कलाकार।

(9) गीतदेखी-देखी पंछी, देखी ये फुलवारी। (जलदीप) (1956) गायक : स्नेहल भाटकर और साथी। गीतकार :  किदार शर्मा। संगीतकार: स्नेहल भाटकर। निर्माता: बाल चित्र समिति। (Children's Film Society. CFSI)
पर्दे पर: अशोक (किदार शर्मा के पुत्र), प्रीतिबाला उर्फ ज़ेब रहमान और अन्य बाल कलाकार।

10) गीतसांवले सलोने दिन आए बहार के।फिल्म: एक ही रास्ता(1956)। गायक:हेमंत कुमार। गायिका: लता। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी। संगीतकार: हेमंत कुमार। पर्दे पर:  जुड़वां साइकिल पर सवार सुनील दत्त, मीना कुमारी और डेज़ी ईरानी।

(13) गीतचले बजाते  सीटी, जीवन की राहों में। फिल्म: ज़माना (1957) गायक: अनिल बिस्वास। गायिका: आशा भोंसले। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: अनिल बिस्वास। पर्दे पर: अमिता (जन्म नाम कमर सुल्ताना) और कमलजीत ( असली नाम शशि रेखी, वहीदा रहमान के पति)। गाने के बोललिंक। फिल्म ज़माना के सभी गानों का लिंक


(15)  गानाहो लाख मुसीबत रस्ते में। फिल्म: प्यासा (1957)। गायक: रफी। गायिका: गीता दत्त। गीतकार: साहिर  लुधियानवी। संगीतकार : सचिन देव बर्मन। पर्दे पर: गुरुदत्त और माला सिन्हा।  प्यासा फिल्म के सभी गाने


(16) गानाजवानियां ये मस्त मस्त। फिल्म: तुमसा  नहीं  देखा(1957)। गायक: रफी। गीतकार: मजरूह सुल्तानपुरी। संगीतकार : ओ पी नैय्यर। पर्दे पर: शम्मी कपूर, अमिता और अन्य साथी कलाकार। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने


(18) गीत:  उनसे रिप्पी टिप्पी हो गई। फिल्म:  आगरा रोड (1957) गायक: रफ़ी। गायिका: गीता दत्त। गीतकार: प्रेम धवन। संगीतकार: रोशन। पर्दे पर: शकीला, विजय आनंद। गाने के बोल। फिल्म के सभी गाने

( To be continued...)



पंकज खन्ना 
9424810575 


-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:

हिन्दी में:

तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)

अंग्रेजी में:

Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।

-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

Popular posts from this blog

(3) ओ दूधवाली ग्वालनिया ( सीधा रास्ता 1947)

(9) देखी पंछी ये फुलवारी।

(2) सावन के नज़ारे हैं।