(31) मैं रिक्शा वाला, मैं रिक्शा वाला।


 


गीत: मैं रिक्शा वाला मैं रिक्शा वाला। फिल्म:  छोटी बहन (1959)। गायक: रफ़ी। गीतकार:  शैलेन्द्र। संगीतकार: शंकर जयकिशन। पर्दे पर: महमूद। गाने के बोलफिल्म के सभी गाने



इस गाने में महमूद को हाथ रिक्शा चलाते हुए दिखाया गया है। संभवतः हाथ रिक्शा पर बना हिंदी फिल्मों का ये पहला गीत है।


हट्टे कट्टे जवान महमूद ने इस गाने में जा डाल दी है। गाने के शुरू में ही महमूद को घोड़ों की दुलकी चाल ( Horse Trot)  के समान पैरों को चलाते दिखाया गया है। टगबग। टगबग। 🐎 🐎  🐎 🐎  🐎 🐎 🐎 🐎

ये घोड़ा छाप गाना तो नहीं है लेकिन घोड़ा छाप गाने  जरूर याद करा देता है। 

इस गाने में महमूद को एक रहमदिल, खुश मिजाज, आशिक और मेहनती इंसान के रूप में  दिखाया गया है। शैलेंद्र के लिखे खूबसूरत बोलों पर शंकर जयकिशन ने बहुत प्यारा संगीत दिया है। और फिर रफी की मधुर आवाज़!

आज (21/6) विश्व संगीत दिवस भी है और योग दिवस भी है। संगीत के भी मजे लें और मजदूरों द्वारा किए गए परिश्रमों को भी याद करें। योग बहुत आसान लगने लगेगा।

अब आप ये कहेंगे कि ये गीत साइकिल गीत कैसे हो गया? सर, गाने के अंत में देखिये। महमूद अपने हाथ वाले रिक्शे से एक घोड़ा गाड़ी वाले से रेस लगा रहे हैं।

लेकिन रेस लगाते-लगाते उनकी हाथ वाली रिक्शा साइकिल रिक्शा  में बदल जाती है! और फिर गाने के अंत तक वो साइकिल रिक्शा चलाते हुए दिखाई देते हैं।


इसी  फिल्म में महमूद और शुभा खोटे पर फिल्माया गया एक गीत है: मैं रंगीला प्यार का राही,  जिसे गाया है सुबीर सेन और लता मंगेशकर ने। शायद सुबीर सेन का गाया सर्वश्रेष्ठ गीत।

इस गजब के संगीतमय घोड़ा छाप गाने में घोड़ो की टाप भी आपको दिखाई और सुनाई देगी। जब आप इस टाप की तुलना मेहमूद के कदमों से करेंगे तो आप निश्चित ही महमूद को विजेता घोषित कर देंगे।

हाथ रिक्शा पर इसके बाद में आज के गाने की ही  टीम ने फिल्म
 दिल तेरा दीवाना(1962) में ये रिक्शा गीत दिया था:  रिक्शे पे मेरे तुम आ बैठे

ये गीत भी महमूद और शुभा खोटे पर ही फिल्माया गया था। इन दोनों को स्टेज पर हाथ के रिक्शा में दिखाया गया है। ऑडियंस में हीरो शम्मी कपूर और हीरोइन माला सिन्हा भी दिखाई देते हैं। गाने में पहले महमूद और बाद में शम्मी कपूर को भी गधे की आवाज़ निकालते हुए दिखाया गया है।

आप भी अच्छे से ऐसी ही कुछ आवाजें निकालिये और लगाइये इधर उधर! आज विश्व संगीत दिवस जो है!


पंकज खन्ना 

9424810575



-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

मेरे कुछ अन्य ब्लॉग:

हिन्दी में:

तवा संगीत : ग्रामोफोन का संगीत और कुछ किस्सागोई।
रेल संगीत: रेल और रेल पर बने हिंदी गानों के बारे में।
साइकल संगीत: साइकल पर आधारित हिंदी गाने।
कुछ भी: विभिन्न विषयों पर लेख।
तवा भाजी: वन्य भाजियों को बनाने की विधियां!
मालवा का ठिलवा बैंड: पिंचिस का आर्केस्टा!
ईक्षक इंदौरी: इंदौर के पर्यटक स्थल। (लेखन जारी है।)

अंग्रेजी में:

Love Thy Numbers : गणित में रुचि रखने वालों के लिए।
Love Thy Squares: Magic Squares के बारे में।
Epeolatry: अंग्रेजी भाषा में रुचि रखने वालों के लिए।
CAT-a-LOG: CAT-IIM कोचिंग।छात्र और पालक सभी पढ़ें।
Corruption in Oil Companies: HPCL के बारे में जहां 1984 से 2007 तक काम किया।

-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴-

🚴‍♂️-🚴‍♀️-🚴- 

Popular posts from this blog

(9) देखी पंछी ये फुलवारी।

(3) ओ दूधवाली ग्वालनिया ( सीधा रास्ता 1947)

(2) सावन के नज़ारे हैं।