(B) साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)।
पंकज खन्ना 9424810575 साइकिल संगीत - परिचय । (A) साइकिल गीतों की क्रमानुसार सूची । (B) साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)? (C) साइकिल संगीत क्यों? और हिंदी में ही क्यों? (D) साइकिल संगीत पर पुस्तक क्यों नहीं? (E) ब्लॉग में कमेंट्स सेक्शन क्यों बंद है ? (F) साइकिल गीतों का वर्गीकरण । आज का ब्लॉग पोस्ट : (B) साइकिल गीत चुनने का मानदंड (Criteria)? ये थोड़ा पेचीदा सवाल है! कौनसे गीत को साइकिल गीत मानें और कौनसे गीत को नहीं। कई गीत पूरे समय तक साइकिल चलाते हीरो और हीरोइन पर ही फिल्माए जाते हैं। कुछ गीत में सिर्फ हीरो ही साइकिल चलाता है। कुछ में साइकिल का जिक्र होता है लेकिन साइकिल दिखती भी नहीं है। और कुछ गीतों में तो साइकिल सिर्फ कुछ सेकंड के लिए ही दिखाई देती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर इस ब्लॉग सीरीज के लिए ये नियम निर्धारित किए गए हैं: (1) सबसे बड़ी कंडीशन ये है कि गाना जरूर होना चाहिए। अगर किसी फिल्म में कोई साइक्लिंग का सीन है लेकिन गाना नहीं है...